कोडरमा, फरवरी 4 -- झुमरी तिलैया, कोडरमा। हिन्दुस्तान टीम। नगर निकाय चुनाव के तहत झुमरी तिलैया नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को सात लोगों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वालों में राजेंद्र कुमार, सुमन कुमार, दिलीप वर्मा, संतोष कुमार, बीरेंद्र प्रसाद वर्मा, सुषमा सुमन और कामेश्वर महतो के नाम शामिल हैं। जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 93 लोगों ने नामांकन किया। इसमें वार्ड 1 से 14 के लिए 43 व वार्ड 15 से 28 के लिए 50 नामांकन हुए। इसमें कई उम्मीदवारों ने दो-दो सेट में नामांकन पर्चा दाखिल किया। जबकि वार्ड पार्षद के लिए मंगलवार को कुल नौ फार्म बिके। नगर निकाय चुनाव के नामांकन को लेकर मंगलवार को शहर से लेकर ब्लॉक मैदान तक गहमागहमी रही। अबतक कई पार्टियों के समर्थित उम्मीदवारों ने जहां पर्चा खरीदा, वहीं कई उम्म...