कोडरमा, जनवरी 4 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले की जनता की शिकायतों, समस्याओं और सुझावों को सीधे डीसी तक पहुँचाने के लिए लांच किए गए मिता ऐप में अब तक आए 222 आवेदन आए हैं। इस ऐप का उद्देश्य नागरिकों को अपनी शिकायतें, सुझाव और जनसेवा से जुड़ी अन्य सुविधाएं ऑनलाइन दर्ज कराने में सक्षम बनाना है। इससे आम नागरिक अपने मोबाइल के माध्यम से सीधे प्रशासन तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं। ऐप पर शिकायत दर्ज होते ही प्रशासनिक टीम तुरंत कार्रवाई में जुट जाती है, जिससे समस्याओं का समाधान तेजी से संभव होता है। उपायुक्त ऋतुरात का कहना है कि जिला प्रशासन हमेशा से आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देता रहा है। इसी क्रम में जिले में हर मंगलवार और शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इस ऐप का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए क्यूआर कोड जारी किया गया है। य...