गिरडीह, नवम्बर 21 -- गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस ने तहखाने में चल रहे एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। मिनी गन फैक्ट्री गाण्डेय थाना क्षेत्र के महेशमरवा गांव में शायर अली नामक व्यक्ति के घर में चल रहा था। छापामारी के दौरान मिनी गन फैक्ट्री से मुंगेर के चार कारीगरों समेत छह को पुलिस ने रंगेहाथ अवैध पिस्टल बनाते गिरफ्तार किया है जबकि एक भागने में सफल रहा है। एसपी डॉ बिमल कुमार ने गुरुवार शाम अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकार सम्मेलन आहूत कर मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किये जाने की जानकारी दी। छापामारी में पिस्टल, गोली, मैगजीन, अर्धनिर्मित पिस्टल, पिस्टल के पुर्जे एवं पिस्टल बनाने में प्रयोग किये जाने वाले मशीन तथा अन्य सामग्री बरामद की गई है। मिनी गन फैक्ट्री का कैसे खुला र...