पटना, फरवरी 22 -- होली जैसे प्रमुख त्योहार से पहले पेंशन और वेतन भुगतान में हो रही देरी को लेकर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त और कार्यरत शिक्षकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (पी.पुटा) ने कहा कि पिछले दो माह से पेंशनधारियों को भुगतान नहीं हुआ है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से अविलंब बकाया राशि जारी करने की मांग की है। इस संबंध में रविवार को संघ के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त शिक्षकों की एक बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि जनवरी माह का पेंशन अब तक नहीं मिला है, वहीं नियमित शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है। संघ का कहना है कि त्योहार के समय भुगतान में देरी से शिक्षकों और उनके परिवारों की प...