बुलंदशहर, फरवरी 12 -- वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में लापरवाही बरतने पर डीडीओ ने सीडीओ के निर्देश पर दो ग्राम विकास अधिकारियों (सचिवों) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एक सचिव ने जीवित पात्र को कागजों में मृतक दिखा दिया, जबकि दूसरे ने गरीब महिला को संविदाकर्मी दर्शाकर उसकी पेंशन रुकवा दी। जांच में पुष्टि होने के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला विकास अधिकारी सुभाष नेमा ने बताया कि स्याना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी नरगिस ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी वृद्धावस्था पेंशन रुक गई है। जब विभाग ने इसकी जांच कराई तो पता चला कि ग्राम विकास अधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने सत्यापन रिपोर्ट में नरगिस को संविदाकर्मी दिखा दिया था। सरकारी नियमों के अनुसार संविदाकर्मी होने पर पेंशन पात्रता समाप्त हो जाती है, जिस कारण उनकी पेंशन बंद हो गई। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.