दुमका, जनवरी 5 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के 21 पंचायतों में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन तथा राष्ट्रीय पारिवारिक हित योजना से जुड़ी त्रुटियों को लेकर 22 दिसम्बर से लेकर 31 दिसम्बर तक भौतिक सत्यापन शिविर का आयोजन किया गया था। सप्ताह भर चले इस सत्यापन कार्य के दौरान लाभार्थियों के नाम, उम्र, आधार, बैंक खाता, मृत्यु उपरांत नाम हटाने, पात्र लाभार्थियों का नाम नहीं जुड़ने जैसी कई गंभीर त्रुटियां सामने आईं। इन त्रुटियों के निराकरण को लेकर सोमवार को मसानजोर,कोलारकोंदा,कुंजावोना, बेलियाजोर और गुमरो उक्त पांच पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जहां काफी संख्या में ग्रामीण पहुचे और अपने समस्याओं को खुलकर रखा। ग्राम सभा में प्राप्त आपत्तियों और सुझावों को संबंधित सेविका, वार्ड सदस्य, पं...