वाराणसी, जुलाई 4 -- वाराणसी। विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने के लिए 14 जुलाई से 5 अगस्त क वार्डवार कैंप लगेगा। विभागीय कर्मचारी लोगों का ऑनलाइन आवेदन कराएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद्र दुबे ने बताया कि आदमपुर जोन में 14-15 जुलाई, भेलूपुर जोन में 16-17, दशाश्वमेध जोन में 21-22, कोतवाली जोन में 23-24, ऋषि मांडवी जोन में 25-26 , रामनगर जोन में 28-29, सारनाथ जोन में 30-31 जुलाई और वरुणापार जोन में 4-5 अगस्त को कैम्प लगेगा। शिविरों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पात्र लोग अपने दस्तावेजों के साथ आकर आवेदन कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.