दुमका, जनवरी 3 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के 21 पंचायतों में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन तथा राष्ट्रीय पारिवारिक हित योजना से जुड़ी त्रुटियों को लेकर के निराकरण को लेकर शुक्रवार ग्राम सभा का आयोजन किया गया। गौरतलब हो कि विगत 22 दिसंबर से भौतिक सत्यापन शिविर का आयोजन किया गया था। सप्ताह भर चले इस सत्यापन कार्य के दौरान लाभार्थियों के नाम, उम्र, आधार, बैंक खाता, मृत्यु उपरांत नाम हटाने, पात्र लाभार्थियों का नाम नहीं जुड़ने जैसी कई गंभीर त्रुटियां सामने आईं। इन्हीं त्रुटियों के निराकरण को लेकर शुक्रवार को सभी पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जहां ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं और आपत्तियां रखीं। ग्राम सभा में प्राप्त आपत्तियों और सुझावों को सूचीबद्ध कर पंचायत स्तर पर प्रतिवे...