हरिद्वार, मार्च 2 -- वरिष्ठ नागरिक संगठन ने रविवार को ज्वालापुर इंटर कॉलेज में एक बैठक आयोजित की। जिसमें वरिष्ठ नागरिकों ने लंबे समय से पेंशन वृद्धि न होने पर सरकार के प्रति आक्रोश प्रकट किया। संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि यह कैसी विडंबना है एक ओर सरकार ने पूर्व विधायकों की पेंशन में 02 से लेकर 05 हजार रुपये की बढ़ोतरी करते हुए न्यूनतम पेंशन 72000 रुपये मासिक कर दी है। वहीं दूसरी ओर विकलांग, विधवा और वृद्धावस्था पेंशन में कोई वृद्धि नहीं की जा रही है। जबकि संगठन लगातार सरकार से प्रार्थना पत्रों के माध्यम से निवेदन करता आ रहा है। कहा कि विकास तो सक्षम विधायकों का ही हुआ है। सरकार गरीब, आम जनता को भूल गए है। महंगाई के इस दौर में 1500 की मासिक धनराशि ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। अन्य राज्यों हरियाणा और राजस्थान में जहां पर बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.