हापुड़, जून 24 -- आल इंडिया पैंशनर्स फेडरेशन के राष्ट्रव्यापी आवाह्नन पर वरिष्ठ नागरिक पैंशनर्स सेवा संस्थान द्वारा जिला मुख्यालय पर सोमवार को धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने भारत सरकार द्वारा वित्त विधेयक मार्च-2025 द्वारा पैंशनर्स में विभेद की नीति पर आक्रोश जताते हुए विभेद के अधिकार को समाप्त करने की मांग की। जिलाध्यक्ष सुंदर कुमार आर्य और जिला महासचिव विजयपाल आर्य ने कहा कि 8वें वेतन आयोग के लाभ सभी पैंशनर्स को समान रूप से प्रदान करने, कोरोनाकाल से पूर्व रेलयात्रा में वरिष्ठ नागरिकों की छूट की बहाली, भारत के सभी राज्य और केंद्र सरकार के पैशनर्स को एक समान चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, राशिकरण कटौती की वर्तमान सीमा 15 वर्ष के स्थान पर 11 वर्ष निर्धारित किए जाने, कर्मचारियों की मंहगाई भत्ते के आदेश के साथ ही पैंशनर्स की मंहगाई राहत आदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.