गौरीगंज, जुलाई 15 -- अमेठी। संवाददाता जिले में पेंशनर्स, शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों ने मंगलवार को आठवें वेतन आयोग के गठन में देरी और पेंशन में भेदभावपूर्ण संशोधनों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर सरकार को ज्ञापन सौंपा। यह आंदोलन अखिल भारतीय राज्य पेंशनर फेडरेशन, उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ और अन्य सेवारत संगठनों के आह्वान पर आयोजित हुआ। पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दद्दन सिंह, मंत्री विद्या शंकर द्विवेदी तथा उपाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि सरकार ने 16 जनवरी 2025 को आठवें वेतन आयोग की घोषणा तो कर दी, लेकिन छह माह बीत जाने के बावजूद अब तक न तो आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति हुई और न ही सदस्यों की। इससे कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों में गहरा असंतोष है। उन्होंने कहा कि वित्तीय विधेयक 2025 में पेंशनर नियमों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.