बिहारशरीफ, जुलाई 11 -- राजगीर बुनियाद केन्द्र में सुना सीएम का संबोधन फोटो: राजगीर केक-राजगीर के बुनियाद केन्द्र में शुक्रवार को केक काटते पेंशनधारी। राजगीर, निज संवाददाता। पेंशन की बढ़ी हुई राशि शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार ने लाभुकों के खाते में स्थानांतरित किया। प्रखंड कार्यालय परिसर में बने बुनियाद केन्द्र में केक काटकर खुशी मनायी गयी। पेंशनधारियों ने टीवी पर सीएम का संबोधन सुना। संबोधन सुनने के बाद बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं व प्रबुद्ध नागरिकों ने एक दूसरे को केक खिला। केन्द्र के प्रबंधक अमानुल्लाह अतहर ने कहा कि यहां से अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को कई लाभ पहुंचाये जा रहे हैं। फिजियोथेरेपी के माध्यम से इलाज, आंखों की जांच, श्रवण जांच के अलावा निशुल्क परामर्श दिया जाता है। सेवानिवृत शिक्षक मन्नू प्रसाद व धीरेन्द्र कुमार ने सीएम का ...