रुद्रपुर, फरवरी 6 -- पंतनगर। पंतनगर इंटर कॉलेज से 31 मार्च 2025 को सेवानिवृत्त हुईं प्रवक्ता डॉ. राधा वाल्मीकि को अब तक पेंशन और अन्य देयकों का भुगतान नहीं हो सका है। डॉ. राधा का आरोप है कि विद्यालय और शिक्षा विभाग के कार्यालयों के बीच पत्रावली में बार-बार आपत्तियां लगाकर फाइल को लंबित रखा जा रहा है। उन्होंने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई के बजाय प्रकरण को दीर्घकालीन बताकर बंद करने की सिफारिश कर दी गई। उन्होंने इसे जातिगत उत्पीड़न बताते हुए कहा कि पूर्व में सेवानिवृत्त अन्य शिक्षकों को समय पर भुगतान हो चुका है। गंभीर बीमारी से पीड़ित और अकेली महिला होने के कारण उन्हें आर्थिक व मानसिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.