बिजनौर, फरवरी 9 -- बिजनौर। 15 फरवरी को इंदिरा बाल भवन बिजनौर में होने वाले पेंशन क्रांति महासम्मेलन की सफलता को लेकर विद्युत विभाग में बैठक आयोजित हुई। सोमवार को बैठक को संबोधित करते हुए अटेवा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी जोन प्रभारी चंद्रहास सिंह ने सभी कर्मचारियों से महासम्मेलन में शामिल होने की अपील करते हुए कहा की पुरानी पेंशन बहाली के लिए संगठित होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है यह हमारे बुढ़ापे का सम्मान है जिस सम्मान को पाने के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार रवि ने कहा कि अटेवा का संघर्ष हमें पुरानी पेंशन से अच्छादित कराने का कार्य करेगा महासम्मेलन में हमे एकता के साथ इंदिरा बाल भवन पहुंचना है। बैठक में एसडीओ चरणजीत सिंह, बिट्टू कुमार, दुष्यंत कुमार...