नई दिल्ली, फरवरी 13 -- केंद्र सरकार निवेशकों को अब पेंशन के साथ हेल्थ इंश्योरेंस कवर भी देने की तैयारी में है। PFRDA के चेयरमैन एस. रमन ने शुक्रवार को बताया कि तीन पेंशन फंड निवेशकों के लाभ के लिए हेल्थ कवर देने वाली पेंशन योजनाएं लाने पर काम कर रहे हैं। ये पेंशन योजनाएं या तो हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों के साथ गठजोड़ के जरिये या सीधे हेल्थ सर्विस प्रोवाइडर के सहयोग से पेश की जा सकती हैं। रमन ने कहा कि यह पहल 'स्वास्थ्य' पेंशन योजना के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य लोगों को चिकित्सा जरूरतों के लिए अलग से बचत करने के लिए जागरूक करना है।क्या कहा पीएफआरडीए के चेयरमैन ने? उन्होंने कहा- हम चाहते हैं कि लोग खुद को सुरक्षित रखने की अहमियत को समझें। हम चाहते हैं कि लोग मेडिकल पेंशन योजना में पैसा बचत करें। यह राशि केवल चिकित्सा उद्देश्यों के भुग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.