कटिहार, फरवरी 23 -- कटिहार। निज संवाददाता राज्य सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों के पेंशनधारियों के साथ सौतेला व्यवहार किए जाने पर पेंशनधारी मायूस है। एक तरफ सरकार महिलाओं और किसानों के खाते में करोड़ों रुपए भेज रही है। दूसरी तरफ पेंशनधारियों की कोई चिंता नहीं। डीएस कॉलेज सेवानिवृत शिक्षक संघ के सचिव डॉक्टर एसएन कर्ण ने बताया कि विश्वविद्यालय अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों को जनवरी माह का वेतन भुगतान राज्य सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कर दिया गया है। लेकिन पेंशनधारियों के पेंशन की राशि राज्य सरकार द्वारा नहीं भेजी गई है। यह पहला मौका है जब वेतन और पेंशन की राशि एक साथ नहीं भेजी गई। यह बड़ी चिंता की बात है। पेंशन के अभाव में होने वाली परेशानी का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। 60 और 65 वर्ष की उम्र में कर्मचारी और शिक्षक सेवा...