रुद्रपुर, जून 17 -- उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी संगठन के पदाधिकारी मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज कुमार शुक्ला से मिले। राज्य आंदोलनकारियों ने पेंशन से संबंधित सत्यापन का कार्य एवं पेंशन के भुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में मुख्य कोषाधिकारी शुक्ला से मिले। आंदोलनकारियों को मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि इससे संबंधित पत्रावली को अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी को भेजा गया है। डीएम से अनुमोदन प्राप्त होते ही जिले की सभी तहसील के उपकोषागार कार्यालय को इसका आदेश भेज दिया जाएगा। उपकोषागार कार्यालय को आदेश प्राप्त होते ही खटीमा सहित जिले की समस्त तहसीलों में निवासरत राज्य आंदोलनकारी को पेंशन से संबंधित सत्यापन कार्य एवं पेंशन का भुगतान तहसील के उपकोषागार कार्यालय से हो जाएगा। संभवत: एक सप्ताह के अंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.