हल्द्वानी, मार्च 22 -- हल्द्वानी । विभिन्न विभागों के पेंशनर की विभिन्न मुद्दों को लेकर बुद्ध पार्क हल्द्वानी में एक बैठक आयोजित की गई । बैठक की जिसकी अध्यक्षता राजेन्द्र कुमार वालिया व संचालन जगत सिंह डोभाल ने किया। बैठक में शामिल होने वाले भी भाग एफसीआई, वन विकास निगम, उत्तराखण्ड परिवहन निगम, पेपर मिल लालकुआं, कुमाऊँ मंडल विकास निगम कुमाऊँ मोटर ऑनर्स लिमिटेड के सेवा निवृत्त कर्मी रहे। इस दौरान पेंशनर्स ने केंद्र सरकार को पेंशनर विरोधी बताते हुए कहा कि उनकी जायज मांगों पर भी कार्रवाई नहीं हो रही है। जिससे पेंशनरों में भारी नाराजगी है। अपनी जायज मांगों को लेकर 24 और 25 मार्च को पेंशनर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान पान सिंह नेगी बृज मोहन सेज वाली मोहन बिष्ट, भूपेंद्र अधिकारी, मधुसूदन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.