बिहारशरीफ, दिसम्बर 18 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर में पेंशनर समाज का वार्षिकोत्सव मनाया गया। मौके पर नयी कमेटी का भी गठन किया गया। निवर्तमान सचिव रामकेश्वर प्रसाद सिंह ने तीन सालों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। पेंशनरों ने सेवा निवृति के बाद आने वाली समस्याओं को साझा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृज किशोर पाठक ने की। वक्ताओं ने सरकार के गाइडलाइन के अनुसार समस्याओं के समाधान के लिए आपसी सहयोग से काम करने का निर्णय लिया। सेवा निवृत होने के बाद पारिवारिक जीवन, बेहतर जीवन शैली आदि पर भी चर्चा की गयी। पेंशन भुगतान, वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र, बैंक एवं संबंधित विभागों में जमा करने में आने वाली कठिनाइयों पर भी पेंशनरों ने अपनी बात रखी। अध्यक्ष पद पर दूसरी बार रामजी प्रसाद को चुना गया। उपाध्यक्ष के रूप में योगेंद्र प्रसाद सिंह एवं रामशरण सिंह का चयन...