मुंगेर, अक्टूबर 8 -- मुंगेर। बिहार पेंशनर समाज, मुंगेर के पूर्व जिलाध्यक्ष व रेडक्रॉस एवं मैथिली परिषद के सदस्य नरेश मोहन झा नहीं रहे। मंगलवार की सुबह बासुदेवपुर स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 95 वर्ष के थे। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम दर्शन के लिए अनके आवास पर लोग दिन भर पहुंचते रहे। स्व. नरेश मोहन झा मूल रूप से मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड के मालचक के रहने वाले थे। लेकिन वर्षो से मुंगेर के बासुदेवपुर में रह रहे थे। वे पेंशनर समाज मुंगेर के 22 वर्षो तक जिलाध्यक्ष रहे। साथ ही मैथिली परिषद एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी से जुड़े रहे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं। रेडक्रॉस मुंगेर के चेयरमैन डॉ. सुधीर कुमार, कोषाध्यक्ष हेमंत सिंह सहित कई लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। उनका अंतिम संस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.