लखीसराय, जून 24 -- बड़हिया, ए.सं.। नगर परिषद के वार्ड संख्या 25 उफरौर निवासी 81 वर्षीय सुरेश प्रसाद सिंह का सोमवार के तड़के सुबह अपने पैतृक आवास पर निधन हो गया। वे जमुआ गिरिडीह से सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के रूप में दो दशक पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे। शैक्षणिक व सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर भाग लेने वाले सुरेश सिंह बड़हिया पेंशनर शाखा के अहम और कर्तव्य निष्ठ सदस्य रहे हैं। जिनके निधन की खबर को सुनकर पेंशनर सदस्यो में शोक का माहौल है। लोगों ने उनके अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही पेंशनर कार्यालय में अध्यक्ष रामविलास सिंह के नेतृत्व में एक शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट के सामुहिक मौन के साथ सुरेश सिंह के आत्मा शांति की प्रार्थना की गई। उनके मिलनसार स्वभाव को याद किया गया। मौके पर राजकिशोर सिंह, रामजी मोदी, रामचंद्र सिंह, राजनंदन सिंह, र...