टिहरी, मई 15 -- सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर संगठन शाखा चंबा का त्रिवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। जिसमें सदस्यों ने गोल्डन कार्ड के समस्या के समाधान न होने पर रोष प्रकट किया गया। नई कार्यकारिणी का चुनाव भी निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ। जिसमें संरक्षक पद पर गिरिजा प्रसाद बहुगुणा व ईश्वरी दत्त कोठारी, अध्यक्ष पद पर जगमोहन सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्याम सिंह मखलोगा, उपाध्यक्ष पर जय प्रकाश कोठारी, कोषाध्यक्ष पर भगवती प्रसाद विजल्वाण, सचिव पद पर अनंत नारायण बहुगुणा, संगठन सचिव प्रेम दत्त थपलियाल को चुना गया। जबकि संप्रेक्षक पद पर हीरामणी नौटियाल चुने गये। इस मौके पर शिव सिंह राणा, मुरारी लाल विजल्वाण, सत्य प्रसाद भट्ट, पदम दत्त भट्ट, सब्बल सिंह रावत, जगदीश प्रसाद, लाखीराम उनियाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.