शाहजहांपुर, मार्च 23 -- कलेक्ट्रेट स्थित पेंशनर्स कक्ष में शनिवार को वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने किया। इसमें पेंशनर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों पर चर्चा की तथा सरकार से जल्द समाधान की मांग उठाई। बैठक में प्रमुख रूप से उत्तराखंड की तर्ज पर 65, 70, 75 और 80 वर्ष की आयु पर पेंशन में क्रमशः पांच, दस, 15, तथा बीस फीसदी की वृद्धि करने, कोविड काल में रोकी गई 18 महीने की महंगाई राहत जारी करने, परिवाहन और नगर निगम की बसों में किराए में छूट देने और चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का समयबद्ध भुगतान करने जैसी मांगें रखी। इसके अलावा, बैठक में नगर निगम द्वारा बीमारियों की रोकथाम के लिए नियमित दवा छिड़काव कराने, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.