चंदौली, दिसम्बर 18 -- चंदौली, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को पेंशनर्स दिवस पर वरिष्ठ कोषाधिकारी आलोक चन्द्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पेंशनरों की समस्याएं सुनी गई। साथ ही समस्याओं का निस्तारण किया गया। वहीं राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के संयोजक मुहम्मद नजमुद्दीन समेत अन्य पेंशनरों को माला पहनाने के साथ ही साल भेंट कर सम्मानित किया गया। पेंशनरों ने केन्द्र सरकार के वित्त मंत्रालय (व्यय विभाग) की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार गठित आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के संबंध में विभिन्न बिन्दुओं पर भी चर्चा किया। साथ ही इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान पेंशनरों ने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम के तहत आने वाले पेंशनरों की पेंशन का पुनरीक्षण का विषय केन्द्रीय वेतन आयोग की परिधि से बाहर कर दिया गया है। कहा कि पुरानी पेंशन योजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.