इटावा औरैया, दिसम्बर 18 -- इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा है कि पेंशनरों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। उन्होंने वरिष्ठ कोषाधिकारी से कहा कि पेंशनरों की मासिक बैठक रख उनकी समस्याएं सुनकर निस्तारण किया जाए। पेंशनर्स दिवस पर विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि पेंशनरों को उनकी समस्याओं को लेकर परेशान नहीं होने दिया जाए। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, वरिष्ठ कोषाधिकारी डोगरा शक्ति और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। इस सम्मेलन में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर सेवा संस्थान के जिला अध्यक्ष कोशल चंद्र चतुर्वेदी ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि एक तो इस मामले में देर की जाती है और दूसरे अनावश्यक रूप से भारी भरकम कटौती की जाती है ।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.