पिथौरागढ़, सितम्बर 11 -- मुनस्यारी, संवाददाता। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने गुरुवार को बैठक का आयोजन किया। इसमें गोल्डन कार्ड सहित अन्य दिक्कतों को लेकर चर्चा की। गुरुवार को स्व.हुक्म सिंह पांगती शहीद स्मारक में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की बैठक हुई। अध्यक्ष राजेंद्र सिंह दासपा ने बताया कि कई पेंशनरों के कम्यूट पेंशन की कटौती होने और न होने के संबध में राज्य व केंद्र स्तर पर लगातार पत्राचार किया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड, सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने और उसके फायदे पर चर्चा हुई। पूर्व प्रधानाचार्य गणेश सिंह बर्फाल को प्रांतीय कार्यालय से आजीवन सदस्यता का प्रमाण पत्र मिलने खुशी व्यक्त की। यहां कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह क्वीरियाल, आनन्द सिंह बिष्ट, गणेश सिंह बर्फाल, केशर सिंह धामी, नैन राम, विशन सिंह, नारायण सिंह बृजवाल...