समस्तीपुर, दिसम्बर 7 -- विभिन्न सरकारी कार्यालयों में सेवा करने के बाद सेवानिवृत कर्मी अपनी उपेक्षा से आहत हैं। जिस कार्यालय में वे कभी शान से प्रवेश करते थे अब उसी कार्यालय में उनकी समस्या के आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं होती है। जिससे कारण उन्हें कार्यालय और अधिकारियों का चक्कर लगाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। पेंशन के भुगतान का मामला हो या भविष्यनिधि मद में काटी गयी राशि के भुगतान सभी के लिए उन्हें दर दर भटकना पड़ रहा है। इस व्यवस्था से लगभग सभी पेंशनधारी बुजुर्ग आहत हैं। सेवानिवृत शिक्षक मिथिलेश कुमार झा ने बताया कि सेवानिवृत शिक्षकों की समस्या डीईओ व स्थापना डीपीओ से संबंधित हैं। उनकी शिकायत हैं कि वे समस्या का समाधान करने में रूचि नहीं लेते हैं। उन्होंने बताया कि समस्तीपुर में एचआरएमएस लिपिक का दरभंगा स्थानांतरण हो चुका है। लेकिन उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.