बेगुसराय, अगस्त 10 -- गढ़पुरा। प्रखंड क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में बढ़ी हुई दर पर राशि अंतरण कार्यक्रम को लेकर पटना में आयोजित मुख्यमंत्री के संबोधन को प्रखंड के सैकड़ों पेंशनधारियों को लाइव दिखाया गया। इस संबंध में बीडीओ विकास कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबोधन को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर 28 शिविर लगाया गया था। उन्हें जानकारी दी गई जिन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन जो 400 रुपये मिलते थे वह बढ़कर 1100 रुपये हो गया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद चेहरे पर प्रसन्नता झलक रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.