खगडि़या, जुलाई 12 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन के सभागार में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर पैंशनधारियों को जागरूक किया गया। इस दौरान बीडीओ मो. मिन्हाज अहमद द्वारा सीएम नीतीश कुमार का संदेश पढ़कर सुनाया गया। मौके पर अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न पेंशनों को अब चार सौ से बढ़ाकर एक हजार एक सौ कर दिया गया है। जिसको लेकर आज प्रखंड मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां लाभुकों को पेंशन के बढ़ाई गई राशि के बारे में जानकारियां दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संदेश को भी पढ़कर सुनाया गया। साथ ही विभिन्न पेंशन योजनाओं के बारे में जानकारियां दी गई। मौके पर प्रखंड प्रमुख शोभा देवी, सीओ रवि राज, बीस सूत्री अध्यक्ष, बीपीआरओ प्रमथ मयंक सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और पेंशनधारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...