गोपालगंज, मार्च 18 -- 19 मार्च से 28 मार्च तक लाभुक करा सकेंगे त्रुटि सुधार फुलवरिया। एक संवाददाता नए पेंशनधारियों के आवेदन पत्र में त्रुटि और लंबे समय से पेंशन भुगतान से वंचित लाभुकों के दस्तावेजों की त्रुटि सुधार के लिए प्रखंड की सभी पंचायतों के पंचायत सरकार भवन परिसर में 19 मार्च से विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर 28 मार्च तक चलेगा, जिसमें लाभुक अपने कागजात का सुधार करा सकते हैं। इसके लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए बीडीओ पूजा कुमारी ने मंगलवार को कहा कि शिविर के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लाभुकों से अनुरोध किया कि वे अपने पेंशन संबंधित दस्तावेज और बैंक पासबुक के साथ शिविर में अवश्य आएं। वहीं, क्षेत्र के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.