संभल, फरवरी 7 -- राष्ट्रीय दिव्यांग एवं महिला सशक्तिकरण विकास फाउंडेशन ने दिव्यांगजनों की समस्याओं और अधिकारों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. कासिम की ओर से उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में दिव्यांगजनों को दी जाने वाली पेंशन राशि को वर्तमान 1000 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग की गई है, ताकि दिव्यांग अपने परिवार का भरण-पोषण सम्मानपूर्वक कर सकें। इसके साथ ही दिव्यांगों को बिजली और मीटर पूरी तरह मुफ्त देने की भी मांग उठाई गई है। फाउंडेशन ने केंद्र सरकार की 2016 की दिव्यांग नीति को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत दिव्यांगों को दी जाने वाली स्...