मुंगेर, जनवरी 1 -- धरहरा, एक संवाददाता। पेंडिंग कार्यों और लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित त्रिस्तरीय जांच टीम ने बुधवार को धरहरा अंचल कार्यालय का गहन निरीक्षण किया। जांच टीम में डीसीएलआर सदर मुंगेर अन्नू कुमार, डीसीएलआर खड़गपुर कुमारी श्वेता तथा जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मुंगेर संजीव तिवारी शामिल थे। टीम ने अंचल कार्यालय पहुंचकर राजस्व से जुड़े विभिन्न अभिलेखों, लंबित मामलों और कार्यालय के कार्य प्रणाली की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान जांच टीम ने पेंडिंग म्यूटेशन, परिमार्जन, सरकारी एवं गैर मजरूआ जमीन से संबंधित मामलों की स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने अंचल कर्मियों से लंबित मामलों का कारण पूछा और समयबद्ध निष्पादन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। जांच टीम ने अंचल कर्मियों को अपने-अपने हल्कों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.