प्रयागराज, अक्टूबर 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। दीवाली का त्योहार आते ही घरों की सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट तेज हो गई है। शहर के बाजारों में इस बार रंगों की दुनिया में एक नई तकनीक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रवेश हुआ है। वैसे तो शहर के बाजारों में हर रेंज के पेंट-डिस्टेंपर उपलब्ध हैं लेकिन अब कार्ड पर रंग के शेड देखकर पसंद करना बीते जमाने की बात हो चुकी है। आज शहरी डिजिटल स्क्रीन पर अपने कमरे और घर की आभासी छवि पर विभिन्न रंगों को देखकर पेंट पसंद कर रहे हैं, यह संभव हुआ है पेंट की दुनिया में एआई के आने के बाद। एआई यह भी बताता है कि कौन सा रंग आपके कमरे की रोशनी, दिशा और दीवारों की बनावट के अनुसार सबसे ज्यादा चमकेगा और उसे आकर्षक बनाएगा। मनमोहन पार्क स्थित पेंट विक्रेता अंजनैया तिवारी बताते हैं कि इस बार पेंट बाजार में एआई आधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.