लखनऊ, दिसम्बर 8 -- नाका के रानीगंज में सोमवार को पेंट कारोबारी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। कारोबारी की मां ने उसकी पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। नाका के रानीगंज निवासी प्रखर गुप्ता की मां सुनीता के मुताबिक बेटे ने चार साल पूर्व पड़ोस की रहने वाली प्रिया से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों में अनबन हो गई और अलग रहने लगे थे। दोनों में मीडिएशन चल रहा था। बताया कि मीडिएशन के दौरान ही प्रखर अपनी पत्नी से सुलह कर साथ रहना चाहता था, लेकिन पत्नी के मायके पक्ष से उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। सुनीता के मुताबिक रविवार रात को प्रखर रोते हुए घर पहुंचा और मां से कहा कि पत्नी व ससुर ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि स्टे खत्म ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.