बोकारो, दिसम्बर 7 -- दि पेन्टिकाॅस्टल असेंबली स्कूल में शनिवार को पर्यावरण शिक्षा व संसाधनों के संरक्षण विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण सत्र सीबीएसई सीओई पटना के सौजन्य से संचालित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों में पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाना व प्रभावी शिक्षण अधिगम के माध्यम से उससे जुड़ी अवधारणाओं को कक्षा में सुदृढ़ बनाना था। प्राचार्य डॉ. करुणा प्रसाद ने कार्यक्रम के उद्देश्यों,अपेक्षित अधिगम परिणामों व उनके सतत मूल्यांकन की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा पर्यावरण संरक्षण केवल एक मिशन नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ी को सुरक्षित दिशा देने की अनिवार्य जिम्मेदारी भी है। मुख्य प्रशिक्षक त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल के उप प्राचार्य अनिल कुमार मोदी और एसएसवीएम की शिक्षिका सोनी कुमारी महतो ने अप...