हल्द्वानी, अक्टूबर 6 -- हल्द्वानी। वन अनुसंधान केंद्र हल्द्वानी की हल्द्वानी रेंज की ओर से राष्ट्रीय वन्य जीव सप्ताह के उपलक्ष्य पर पेन्टिंग व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार को प्रतियोगिता में ग्रीनवुड ग्लोबल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, हल्द्वानी के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। प्रथम स्थान दिया, द्वितीय स्थान भूमिका दरम्वाल व तृतीय स्थान राशि बिष्ट ने प्राप्त किया। वर्धनिक साल क्षेत्र के डीएफओ कार्तिकेय ने विजेताओं को पुरस्कृत कर अन्य प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए। स्टूडेंट्स को बच्चों को पॉलीनेटर पार्क, बायोडाइवर्सिटी गैलरी आदि का अध्ययन भ्रमण करवाया गया। इस दौरान रेंजर नैन सिंह नेगी, जेआएफ तुनजा, प्रियंका कोहली, प्रियंका बिष्ट आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.