रांची, नवम्बर 22 -- रांची। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो द्वारा पलाश भवन, डोरंडा में आयोजित राज्यस्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में जेवीएम श्यामली के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा 5 से 7 ग्रुप में श्रेया तिवारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें Rs.50000 रुपए के साथ और 2000 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। कक्षा 8 से 10 के समूह में सोना कुमारी ने प्रथम पुरस्कार जीतते हुए Rs.52000 रुपए की राशि प्राप्त की। इसी समूह में दिव्यांका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और उन्हें Rs.22000 रुपए का पुरस्कार मिला। प्राचार्य समरजीत जाना ने विजेताओं को बधाई देते हुए ऊर्जा संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि तीनों विजेता अब राष्ट्रीयस्तर की प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए दिसंबर में दिल्ली जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...