अमरोहा, सितम्बर 15 -- उझारी, संवाददाता। ओडिसा रेलवे स्टेशन पर पेंट करते वक्त करंट लगने से बुरी तरह झूलसे उझारी निवासी पेंटर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। रविवार की शाम उसका शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार उझारी निवासी 22 वर्षीय सालिम पुत्र जहूर शाह सात दिन पहले ओडिसा में रंग पेंट का काम करने गया था। वह रेलवे स्टेशन पर पेंट कर रहा था। इसी दौरान करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया था। दिल्ली के अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। परिजनों ने बताया शनिवार के शाम सालिम की दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सालिम का शव रविवार की शाम घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने सालिम के शव को रविवार की देर शाम उझारी के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.