चित्रकूट, सितम्बर 22 -- चित्रकूट, संवाददाता। विकास पथ सेवा संस्थान ने पृथ्वी रक्षा यात्रा के तहत पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कैलहा, बजरंग इंटर कॉलेज सपहा में किया। इस दौरान बच्चों को जल, जंगल और जमीन की महत्ता बताई गई। मौजूद लोगों को रासायनिक खादों के अत्यधिक उपयोग एवं वृक्षों के मनमानी तौर पर पर हो रहे कटान से उत्पन्न पर्यावरणीय संकट पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। प्रत्येक बच्चे को कम से कम एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता डा प्रभाकर सिंह ने कहा कि अगर अभी से जल, जंगल और जमीन को बचाने का प्रयास नहीं किया गया, तो आने वाली पीढ़ियां जीवन के लिए संघर्ष करेंगी। उच्च प्राथमिक विद्यालय कैलहा के प्रधानाध्यापक राजेश...