सीवान, मार्च 25 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के हरिहरपुर कला स्थित हनुमान मंदिर में केसरी नंदन महायज्ञ में दूर-दराज से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भजन-कीर्तन व श्रीराम कथा से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो चला है। महायज्ञ के सातवें दिन व्यास पीठ से कथावाचिका प्रिया किशोरी ने प्रभु श्रीराम की कथा सुनाई। धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर धर्म की पुनः स्थापना करते हैं। रामकथा के विभिन्न प्रसंगों की व्याख्या करते हुए पति-पत्नी के कर्तव्य व धर्म का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम व देवी सीता का जीवन सभी के लिए आदर्श व अनुकरणीय है। जब लंका में रावण ने देवी सीता को अशोक वाटिका में बंदी बनाकर रखा तब वहां राक्षसियां उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.