बहराइच, अप्रैल 22 -- रुपईडीहा। मंगलवार को मानव सेवा संस्थान रुपईडीहा शाखा द्वारा पृथ्वी दिवस के अवसर पर नेपाल सीमा से सटे 10 गांवों में वृक्षारोपण किया। संस्था के केंद्र प्रभारी अर्जुन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर आउट रीच वर्कर, देशराज वर्मा, संस्था के समस्त कार्यकर्ता व प्रधानाध्यापक कुंज बिहारी लाल आदि उपस्थित रहे। इसमें सीमावर्ती एसएसबी 42वी के जवान भी मौजूद रहे। संस्थान के प्रभारी अर्जुन ने बताया कि इस दल ने नेपाल सीमा से सटे भारतीय गांव मनवरिया, निबिया, रामपुर हुसैनबख्स, खरिहनिया, निधिनगर संकल्पा, मोहनापुर व केवलपुर आदि दस गांवों में वृक्षारोपण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.