काशीपुर, फरवरी 19 -- काशीपुर। सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए गुरुवार को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय मानव शरीर रचना रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न शारीरिक अंगों के आकर्षक एवं शैक्षणिक मॉडल तैयार कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और विषय के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में सिमरन कौर ने प्रथम, कामिनी कुमारी ने द्वितीय और अनामिका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान, चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान और शिक्षकों ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...