फरीदाबाद, जून 5 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। पृथला क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से खस्ताहाल पड़ी तीन प्रमुख सड़कों को नए सिरे से बनाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इनमें काबुलपुर से भानकपुर रोड, मोहला से भानकपुर रोड और लधियापुर को जोड़ने वाली लिंक रोड शामिल हैं। इस कार्य पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। काबुलपुर से भानकपुर रोड, मोहला से भानकपुर रोड और लधियापुर को जोड़ने वाली लिंक रोड आसपास के करीब 12 से 15 गांव को जोड़ती है। इन सड़कों से रोजाना करीब 10 हजार लोग आवाजाही करते हैं। पिछले करीब आठ सालों से सड़कों की हालत बेहद खराब बनी है, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दौरान समस्या और बढ़ जाती है। गड्ढों से भरी सड़कों पर चलना जोखिम भरा हो जाता है, जिससे आए दिन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.