मिर्जापुर, दिसम्बर 17 -- हलिया। पूस माह के तेरस के अवसर पर क्षेत्र के कोटार शिव धाम में भगवान शिव के दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी l सुबह से लगी लंबी कतार खत्म होने का नाम नहीं ले रही थी l बोल बम के जयकारा लगाते हुए भक्तों के कदम अवघड़दानी की एक झलक पाने के लिए बढ़ते चले जा रहे थे l अपनी बारी आने पर भगवान कोटारनाथ का जलाभिषेक, दुध, दही और मधु से भिषेक कर भाग, धतूरा,पुष्प अर्पण कर आशीर्वाद ले कर अपने जीवन को कृतार्थ किया l इस अवसर पर भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.