समस्तीपुर, अप्रैल 14 -- पूसा। पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में कुछ लोगों ने मारपीट कर दो भाईयों को गंभीर रूप् से जख्मी कर दिया। घटना के बाद मौजूद लोगों ने दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल, पूसा में भर्ती कराया गया। घायलो में विकास कुमार झा एवं विक्रांत कुमार शामिल हैं। इस संदर्भ में विकास कुमार झा ने पूसा थानाध्यक्ष के नाम आवेदन दिया है। जिसमें करीब आधे दर्जन लोगों को आरोपित किया गया है। घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया गया है। इस संदर्भ में पूसा थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन आया है। मामले की छानबीन कर अग्रेतर कारवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...