रायपुर, जनवरी 2 -- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शराब घोटाले से जुड़े मामले में लंबे समय से जेल में बंद चैतन्य को हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। चैतन्य बघेल को ईडी ने 18 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया था। वह पिछले करीब साढ़े पांच महीनों से जेल में थे। यह राहत उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) और छत्तीसगढ़ एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB/EOW) द्वारा दर्ज केसों में मिली है। ईडी ने चैतन्य को पिछले साल जुलाई में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था, जबकि भ्रष्टाचार के मामले में सितंबर में एसीबी ने उन्हें तब गिरफ्तार किया जब वे पहले से ही जेल में थे। यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन के दौरान महिला कॉन्सटेबल से मारपीट, कपड़े फाड़कर बनाया वीडियो जांच एजेंसियों के अनुसार, यह घो...