कन्नौज, फरवरी 22 -- तालग्राम, संवाददाता। बमरौली गांव में सेवानिवृत्त होमगार्ड प्लाटून कमांडर के गोदाम का ताला तोड़कर चोर 12 गैस सिलेंडर और हार्डवेयर का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के गांव बमरौली निवासी शेष नारायण त्रिपाठी ने बताया कि वह 31 जनवरी को होमगार्ड प्लाटून कमांडर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। हाल ही में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा भंडारे के लिए उन्होंने 12 गैस सिलेंडर मंगवाए थे। जिन्हें घर के पास स्थित अपने हार्डवेयर गोदाम में रखवा दिया था। बताया कि शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़ दिया और अंदर रखे सभी 12 सिलेंडर के साथ अन्य हार्डवेयर सामान भी चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.