हाजीपुर, फरवरी 15 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र हाजीपुर प्रखंड परिसर में वैशाली जिला पूर्व सैनिक संघ के लिए बनने वाले भवन का शनिवार को शिलान्यास हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह ने किया। बताते चलें कि आपके अपने अखबार हिंदुस्तान ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को हाजीपुर बोले के 19 जनवरी 2025 के अंक में प्रमुखता से उठाया था। उस दौरान सैनिक कल्याणसंघ के पदाधिकारी ने आश्वस्त किया था कि सैनिकों को जगह मुहैया करवाने के लिए जगह की तलाश की जा रही है। जगह मिलने के बाद भवन का निर्माण होगा। इसका असर हुआ ठीक एक साल के भीतर पूर्व सैनिकों को जगह मुहैया करवा दी गई। सैनिकों के लिए बनने वाले भवन और स्वास्थ्य केंद्र की नींव रखी गई। कार्यक्रम के शुरुआत में सर्वप्रथम विधायक ने संघ के अध्यक्ष रामनरेश सिंह, संगठन सचिव राजा कुंवर, मनोहर शाह, लक्ष्मण रजक, रामजतन पासवान, बाल मु...