पिथौरागढ़, दिसम्बर 7 -- पिथौरागढ़। गंगोलीहाट के चौंली निवासी व हॉल पाण्डेगांव निवासी कर्नल रिटायर शेर सिंह खाती का निधन हो गया है। बीते एक माह पूर्व शेर सिंह को सांस लेने में दिक्कत हुई। मिलेट्री अस्पताल में 15 दिन उपचार के बाद उन्हें दिल्ली स्थित अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। दिल्ली में उपचार के दौरान चार दिसंबर को शेर सिंह का निधन हो गया। बीते दिन हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार हुआ। शेर सिंह के पुत्र 4 जीआर में तैनात कर्नल चंद्र प्रकाश खाती ने बीते दिन मुखाग्नि दी। शेर सिंह पूर्व में सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष भी रह चुके थे। शेर सिंह पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती के चाचा हैं। निधन पर पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, मेयर कल्पना देवलाल, पूर्व विधायक चंद्रा पंत,भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जो...