रुद्रपुर, दिसम्बर 18 -- शांतिपुरी, संवाददाता। शांतिपुरी पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष 73 वर्षीय दिगम्बर प्रसाद जोशी का बुधवार रात करीब 11 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार स्थित गंगा तट पर किया गया। उनके पुत्र प्रकाश चंद्र जोशी और मनोज जोशी ने उन्हें मुखाग्नि दी। शांतिपुरी नंबर एक निवासी दिगम्बर प्रसाद जोशी को बुधवार रात करीब नौ बजे अचानक सीने में तेज दर्द उठा। परिजन उन्हें उपचार के लिए रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिगम्बर प्रसाद जोशी 28 नवंबर 1973 को भारतीय थल सेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने कारगिल युद्ध में गढ़वाल राइफल्स के साथ अग्रिम मोर्चे पर रहते हुए दुश्मन का डटकर मुकाबला किया। 30 नवंबर 2001 को सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वे पूर्व सैनिक सं...